Lord Brahma’s Prayer to Sri Ram, Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 111, जय राम सदा सुखधाम हरे। रघुनायक सायक चाप धरे॥ भव बारन दारन सिंह प्रभो। गुन सागर नागर नाथ बिभो॥ गोस्वामी तुलसीदास.

 

Lord Brahma’s Prayer to Sri Ram, 

Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 111, 

जय राम सदा सुखधाम हरे। रघुनायक सायक चाप धरे॥  

भव बारन दारन सिंह प्रभो। गुन सागर नागर नाथ बिभो॥ 

गोस्वामी तुलसीदास.

Lord Brahma’s Prayer to Sri Ram.

Sri Ramcharitmanas, Lanka Kand, Pad 111, Composed by Goswami Tulsidas, Presented and Explained by Prof. S. V. S. S. Narayana Raju.

Welcome to “Prof S V S S Narayana Raju YouTube Channel.” our channel dedicated to Hindi language, literature, Indian knowledge traditions, and the spiritual wisdom of our great poets and saints.

In today’s video, we explore Lanka Kand, Pad 111 of Goswami Tulsidas’s Sri Ramcharitmanas. Beginning with “Jai Ram Sada Sukhdham Hare,” this beautiful hymn presents Lord Brahma’s heartfelt praise of Sri Rama. Filled with love and reverence, Brahma celebrates the Lord’s boundless compassion, divine beauty, supreme wisdom, and power to remove sorrow and fear.

Sri Rama is praised as both the bow-bearing protector of righteousness and the eternal, all-pervading Supreme Being. Through the illuminating comparison of the sun and its radiance, the hymn expresses the profound relationship between the Lord and His creation. Brahma also honours Rama’s grace towards Vibhishan and the extraordinary good fortune of the vanaras, who behold the Lord’s face with loving devotion.

At the heart of this prayer lies a deeply meaningful spiritual appeal: Brahma asks Ram to remove the divisive understanding that mistakes suffering for happiness and leads one towards misguided actions. His highest wish is the blessing of everlasting love for the Lord’s lotus feet. The concluding doha beautifully portrays Brahma’s devotion his body thrilled with love, his eyes never satisfied by the sight of Ram’s incomparable beauty.

Let us reflect on the poetic beauty, philosophical depth, and enduring message of this sacred hymn, humility, clear understanding, compassion, and unwavering devotion.

Please subscribe to the channel, share this video, and join us in our continuing study of Sri Ramcharitmanas.

Jai Siya Ram. Jai Shri Ram.

छं० - जय राम सदा सुखधाम हरे। रघुनायक सायक चाप धरे॥

भव बारन दारन सिंह प्रभो। गुन सागर नागर नाथ बिभो॥

हे नित्य सुखधाम और दुःखों को हरनेवाले हरि! हे धनुष-बाण धारण किये हुए रघुनाथजी! आपकी जय हो। हे प्रभो! आप भव अर्थात् जन्म-मरण रूपी हाथी को विदीर्ण करने के लिये सिंह के समान हैं। हे नाथ! हे सर्वव्यापक! सर्वंसहा चक्रवर्त्ती आप गुणों के समुद्र और परम चतुर हैं॥ 

तन काम अनेक अनूप छबी। गुन गावत सिद्ध मुनींद्र कबी॥

जसु पावन रावन नाग महा। खगनाथ जथा करि कोप गहा॥

आपके शरीर की अनेकों कामदेवों के समान, परन्तु अनुपम छवि है। सिद्ध, मुनीश्वर और कवि आपके गुण गाते रहते हैं। आपका यश पवित्र है। आपने रावण रूपी महासर्प को गरुड़ की तरह क्रोध करके पकड़ लिया ॥ 

जन रंजन भंजन सोक भयं । गतक्रोध सदा प्रभु बोधमयं॥

अवतार उदार अपार गुनं। महि भार बिभंजन ग्यानघनं॥

हे प्रभो! आप सेवकों को आनन्द देनेवाले, शोक और भय का नाश करनेवाले, सदा क्रोधरहित और नित्य ज्ञानस्वरूप हैं। आपका अवतार श्रेष्ठ, अपार दिव्य गुणोंवाला, पृथ्वी का भार उतारनेवाला और ज्ञान का समूह है ॥ 

अज ब्यापकमेकमनादि सदा। करुनाकर राम नमामि मुदा॥

रघुबंस बिभूषन दूषन हा। कृत भूप बिभीषन दीन रहा॥

[किन्तु अवतार लेनेपर भी] आप नित्य, अजन्मा, व्यापक, एक (अद्वितीय) और अनादि हैं। हे करुणा की खान श्रीरामजी! मैं आपको बड़े ही हर्ष के साथ नमस्कार करता हूँ। हे रघुकुल के आभूषण! हे दूषण राक्षस को मारनेवाले तथा समस्त दोषों को हरनेवाले! विभीषण दीन था, उसे आपने [लंका का] राजा बना दिया ॥

गुन ग्यान निधान अमान अजं। नित राम नमामि बिभुं बिरजं॥ 

भुजदंड प्रचंड प्रताप बलं। खल बृंद निकंद महा कुसलं॥

हे गुण और ज्ञान के भण्डार! हे मानरहित! हे अजन्मा, व्यापक और मायिक विकारों से रहित श्रीराम! मैं आपको नित्य नमस्कार करता हूँ। आपके भुजदण्डों का प्रताप और बल प्रचण्ड है। दुष्ट समूह के नाश करने में आप परम निपुण हैं ॥

बिनु कारन दीन दयाल हितं। छबि धाम नमामि रमा सहितं॥

भव तारन कारन काज परं। मन संभव दारुन दोष हरं॥

हे बिना ही कारण दीनों पर दया तथा उनका हित करनेवाले और शोभा के धाम! मैं श्रीजानकी जी सहित आपको नमस्कार करता हूँ। आप भवसागर से तारनेवाले हैं, कारणरूपा प्रकृति और कार्यरूप जगत् दोनों से परे हैं और मनसे उत्पन्न होनेवाले कठिन दोषों को हरनेवाले हैं ॥ 

सर चाप मनोहर त्रोन धरं। जलजारुन लोचन भूपबरं॥

सुख मंदिर सुंदर श्रीरमनं। मद मार मुधा ममता समनं॥

आप मनोहर बाण, धनुष और तरकस धारण करनेवाले हैं। [लाल] कमल के समान रक्त वर्ण आपके नेत्र हैं। आप राजाओं में श्रेष्ठ, सुख के मन्दिर, सुन्दर, श्री अर्थात् श्रीमहालक्ष्मी जी के वल्लभ तथा मद अर्थात् अहंकार, काम और झूठी ममता के नाश करनेवाले हैं॥ 

अनवद्य अखंड न गोचर गो। सबरूप सदा सब होइ न गो ॥

इति बेद बदंति न दंतकथा। रबि आतप भिन्नमभिन्न जथा॥

आप अनिन्द्य या दोषरहित हैं, अखण्ड हैं, इन्द्रियों के विषय नहीं हैं। सदा सर्वरूप होते हुए भी आप वह सब कभी हुए ही नहीं, ऐसा वेद कहते हैं। यह [कोई] दन्तकथा (कोरी कल्पना) नहीं है। जैसे सूर्य और सूर्य का प्रकाश अलग-अलग हैं और अलग नहीं भी हैं, वैसे ही आप भी संसार से भिन्न तथा अभिन्न दोनों ही हैं ॥ 

कृतकृत्य बिभो सब बानर ए। निरखंति तवानन सादर ए॥

धिग जीवन देव सरीर हरे। तव भक्ति बिना भव भूलि परे॥

हे व्यापक प्रभो! ये सब वानर कृतार्थरूप हैं, जो आदरपूर्वक ये आपका मुख देख रहे हैं। [और] हे हरे! हमारे [अमर] जीवन और देव (दिव्य) शरीर को धिक्कार है, जो हम आपकी भक्ति से रहित हुए संसार में (सांसारिक विषयों में) भूले पड़े हैं ॥ 

 अब दीनदयाल दया करिऐ। मति मोरि बिभेदकरी हरिऐ॥

जेहि ते बिपरीत क्रिया करिऐ। दुख सो सुख मानि सुखी चरिऐ॥

हे दीनदयालु! अब दया कीजिये और मेरी उस विभेद उत्पन्न करनेवाली बुद्धि को हर लीजिये, जिससे मैं विपरीत कर्म करता हूँ और जो दुःख है, उसे सुख मानकर आनन्द से विचरता हूँ ॥

खल खंडन मंडन रम्य छमा। पद पंकज सेवित संभु उमा॥

नृप नायक दे बरदानमिदं। चरनांबुज प्रेमु सदा सुभदं॥

आप दुष्टों का खण्डन करनेवाले और पृथ्वी के रमणीय आभूषण हैं। आपके चरण-कमल श्रीशिव-पार्वती द्वारा सेवित हैं। हे राजाओं के महाराज! मुझे यह वरदान दीजिये कि आपके चरणकमलों में सदा मेरा कल्याणदायक [अनन्य] प्रेम हो ॥ 

दो० - बिनय कीन्हि चतुरानन प्रेम पुलक अति गात।

सोभासिंधु बिलोकत लोचन नहीं अघात ॥111॥

इस प्रकार ब्रह्मा जी ने अत्यन्त प्रेम-पुलकित शरीर से विनती की। शोभा के समुद्र श्रीराम जी के दर्शन करते-करते उनके नेत्र तृप्त ही नहीं होते थे ॥ 

                      



Comments

Popular posts from this blog

हिंदी साहित्य में किन्नर विमर्श : पहचान, संघर्ष और सांस्कृतिक संदर्भ

“कबीर के दृष्टिकोण में गुरु”

कोमल गांधार में चित्रित “गांधारी” के विभिन्न आयाम