Sri Ramcharit Manas, Uttar kand,108, UGC NET HINDI, नमामी शमीशान निर्वाणरूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं॥ निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाशवासं भजेऽहं ॥गोस्वामीतुलसीदास

 

Sri Ramcharit Manas, Uttar kand,108, UGC NET HINDI, नमामी शमीशान निर्वाणरूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं॥ निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाशवासं भजेऽहं ॥ गोस्वामी तुलसीदास



Welcome to Prof. S. V. S. S. Narayana Raju YouTube Channel.

In today’s UGC NET Hindi lecture, we are going to study Sri Ramcharitmanas, Uttarkand, Pad 108, composed by the great saint-poet Goswami Tulsidas.

This Pad is especially significant because it contains the celebrated Rudrashtakam, one of the most beautiful devotional hymns dedicated to Lord Shiva. Through this profound stotra, Tulsidas presents Lord Shiva as the supreme, all-pervading, formless, compassionate, and transcendental reality who is beyond speech, thought, and worldly limitations.

The hymn begins with the memorable invocation, “Namami Shamishana Nirvana Rupam”, offering salutations to Lord Shiva as the embodiment of liberation, the all-pervading Brahman, and the very essence of the Vedas. He is described as Nirguna, Nirvikalpa, Nirakara, and beyond all desires, yet at the same time as the compassionate Lord who protects devotees and destroys suffering.

The Rudrashtakam beautifully combines the Nirguna and Saguna forms of Shiva. On the one hand, Shiva is presented as the formless Absolute, beyond knowledge and speech; on the other, Tulsidas gives a vivid and majestic description of his divine form his fair complexion like the snow-clad Himalayas, the sacred Ganga flowing from his matted locks, the crescent moon adorning his forehead, serpents around his neck, the blue throat, compassionate face, tiger-skin garment, and trident in his hand.

The hymn also portrays Shiva as Mahakala, the conqueror of time itself, the destroyer of ignorance and suffering, the source of auspiciousness, and the giver of joy to noble and devoted souls.

A particularly important spiritual message appears in the concluding verses: without devotion to the lotus feet of Lord Shiva, true peace, happiness, and freedom from suffering cannot be attained. The devotee humbly confesses that he does not know elaborate yoga, japa, or ritualistic worship; he simply surrenders himself completely before Lord Shambhu and prays for protection from the sufferings of birth, old age, and worldly existence.

After the recitation of the Rudrashtakam, Lord Shiva is pleased with the sincere devotion of the Brahmin Guru and asks him to seek a boon. The Guru, instead of requesting any selfish reward, first asks for unwavering devotion to the Lord and then compassionately prays for his disciple.

This is one of the most touching aspects of Pad 108. Although the disciple had committed serious errors due to arrogance and ignorance, the Guru does not seek punishment for him. Instead, he requests Lord Shiva to transform the curse into a blessing and to shorten the period of suffering. Through this episode, Tulsidas presents the true Guru as an embodiment of compassion, forgiveness, selflessness, and spiritual responsibility.

Therefore, Pad 108 teaches us several important values: devotion, humility, surrender, Guru-bhakti, compassion, forgiveness, spiritual transformation, and the harmony between Saguna and Nirguna worship.

For UGC NET Hindi aspirants, this Pad is particularly important for understanding the Rudrashtakam, Shaiva devotion in Sri Ramcharitmanas, the concept of Guru-Shishya relationship, Bhakti philosophy, poetic imagery, and the synthesis of Indian spiritual traditions.

Let us now study Sri Ramcharitmanas, Uttarkand, Pad 108 in detail and understand the poetic beauty, philosophical depth, devotional intensity, and timeless message of Goswami Tulsidas.

 

छं० – नमामी शमीशान निर्वाणरूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं॥ निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाशवासं भजेऽहं ॥

हे मोक्षस्वरूप, विभु, व्यापक, ब्रह्म और वेदस्वरूप, ईशान दिशा के ईश्वर तथा सबके स्वामी श्रीशिवजी! मैं आपको नमस्कार करता हूँ। निजस्वरूप में स्थित (अर्थात् मायादि रहित), [मायिक] गुणों से रहित, भेदरहित, इच्छारहित, चेतन आकाशरूप एवं आकाश को ही वस्त्र रूप में धारण करनेवाले दिगम्बर [अथवा आकाश को भी आच्छादित करनेवाले] आपको मैं भजता हूँ ॥ 

निराकारमोंकारमूलं तुरीयं । गिरा ग्यान गोतीतमीशं गिरीशं ॥

करालं महाकाल कालं कृपालं। गुणागार संसारपारं नतोऽहं ॥

निराकार, ओंकार के मूल, तुरीय (तीनों गुणों से अतीत), वाणी, ज्ञान और इन्द्रियों से परे, कैलास पति, विकराल, महाकाल के भी काल, कृपालु, गुणों के धाम, संसार से परे आप परमेश्वर को मैं नमस्कार करता हूँ ॥ 

तुषाराद्रि संकाश गौरं गभीरं । मनोभूत कोटि प्रभा श्री शरीरं ॥ 

स्फुरन्मौलि कल्लोलिनी चारु गंगा। लसद्भालबालेन्दु कंठे भुजंगा॥

जो हिमाचल के समान गौर वर्ण तथा गम्भीर हैं, जिनके शरीर में करोड़ों कामदेवों की ज्योति एवं शोभा है, जिनके सिर पर सुन्दर नदी गंगा जी विराजमान हैं, जिनके ललाट पर द्वितीया का चन्द्रमा और गले में सर्प सुशोभित हैं ॥ ३ ॥

चलत्कुंडलं भ्रू सुनेत्रं विशालं । प्रसन्नाननं नीलकंठं दयालं ॥

मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालं । प्रियं शंकरं सर्वनाथं भजामि ॥

जिनके कानों में कुण्डल हिल रहे हैं, सुन्दर भ्रुकुटी और विशाल नेत्र हैं; जो प्रसन्न मुख, नीलकण्ठ और दयालु हैं; सिंह चर्म का वस्त्र धारण किये और मुण्ड माला पहने हैं; उन सबके प्यारे और सबके नाथ [कल्याण करनेवाले] श्रीशङ्कर जी को मैं भजता हूँ ॥ ४ ॥

प्रचंडं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं । अखंडं अजं भानुकोटिप्रकाशं ॥

त्रयः शूल निर्मूलनं शूलपाणिं । भजेऽहं भवानीपतिं भावगम्यं ॥

प्रचण्ड (रुद्ररूप), श्रेष्ठ, तेजस्वी, परमेश्वर, अखण्ड, अजन्मा, करोड़ों सूर्यों के समान प्रकाशवाले, तीनों प्रकार के शूलों (दुःखों) को निर्मूल करनेवाले, हाथ में त्रिशूल धारण किये, भाव (प्रेम) के द्वारा प्राप्त होनेवाले भवानी के पति श्रीशङ्कर जी को मैं भजता हूँ ॥ ५ ॥

कलातीत कल्याण कल्पान्तकारी। सदा सज्जनानन्ददाता पुरारी॥ 

चिदानंद संदोह मोहापहारी। प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी ॥

कलाओं से परे, कल्याण स्वरूप, कल्प का अन्त (प्रलय) करनेवाले, सज्जनों को सदा आनन्द देनेवाले, त्रिपुर के शत्रु, सच्चिदानन्द घन, मोह को हरनेवाले, मन को मथ डालनेवाले कामदेव के शत्रु, हे प्रभो! प्रसन्न हो जाईए, प्रसन्न हो जाईए ॥ ६ ॥

न यावद् उमानाथ पादारविन्दं। भजंतीह लोके परे वा नराणां ॥

न तावत्सुखं शान्ति सन्तापनाशं। प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासं ॥

जबतक पार्वती के पति आपके चरण कमलों को मनुष्य नहीं भजते, तबतक उन्हें न तो इहलोक और परलोक में सुख-शान्ति मिलती है और न उनके तापों का नाश होता है। अतः हे समस्त जीवों के अंदर (हृदय में) निवास करनेवाले प्रभो! प्रसन्न हो जाईए ॥ ७ ॥

न जानामि योगं जपं नैव पूजां। नतोऽहं सदा सर्वदा शंभु तुभ्यं ॥

जरा जन्म दुःखौघ तातप्यमानं। प्रभो पाहि आपन्नमामीश शंभो ॥

मैं न तो योग जानता हूँ, न जप और न पूजा ही। हे शम्भो! मैं तो सदा-सर्वदा आपको ही नमस्कार करता हूँ। हे प्रभो! बुढ़ापा तथा जन्म [मृत्यु] के दुःखसमूहों से जलते हुए मुझ दुखी की दुःख से रक्षा कीजिये। हे ईश्वर! हे शम्भो ! मैं आपको नमस्कार करता हूँ ॥ ८ ॥

श्लोक – रुद्राष्टकमिदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोषये।

ये पठन्ति नरा भक्त्या तेषां शम्भुः प्रसीदति ॥

भगवान् रुद्र की स्तुति का यह अष्टक उन शङ्कर जी की तुष्टि (प्रसन्नता) के लिये ब्राह्मण द्वारा कहा गया। जो मनुष्य इसे भक्ति पूर्वक पढ़ते हैं, उनपर भगवान् शम्भु प्रसन्न होते हैं ॥ ९॥

दो०- सुनि बिनती सर्बग्य सिव देखि बिप्र अनुरागु।

पुनि मंदिर नभबानी भइ द्विजबर बर मागु ॥108(क)॥

सर्वज्ञ शिवजी ने विनती सुनी और ब्राह्मण का प्रेम देखा। तब मन्दिर में आकाशवाणी हुई कि हे द्विजश्रेष्ठ! वर माँगो ॥ 

जौं प्रसन्न प्रभु मो पर नाथ दीन पर नेहु।

निज पद भगति देइ प्रभु पुनि दूसर बर देहु ॥108(ख)॥

[ब्राह्मण ने कहा- हे प्रभो! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं और हे नाथ! यदि इस दीन पर आपका स्नेह है, तो पहले अपने चरणों की भक्ति देकर फिर दूसरा वर दीजिये ॥ 

तव माया बस जीव जड़ संतत फिरइ भुलान।

तेहि पर क्रोध न करिअ प्रभु कृपासिंधु भगवान ॥108(ग)॥

हे प्रभो! यह अज्ञानी जीव आपकी माया के वश होकर निरन्तर भूला फिरता है। हे कृपा के समुद्र भगवान्! उसपर क्रोध न कीजिये ॥ 

संकर दीनदयाल अब एहि पर होहु कृपाल।

साप अनुग्रह होइ जेहिं नाथ थोरेहीं काल ॥108(घ)॥

हे दीनों पर दया करनेवाले [कल्याणकारी] शंकर जी! अब इस पर कृपालु होइये (कृपा कीजिये), जिससे हे नाथ! थोड़े ही समय में इस पर शाप के बाद अनुग्रह (शाप से मुक्ति) हो जाय ॥ 

Comments

Popular posts from this blog

हिंदी साहित्य में किन्नर विमर्श : पहचान, संघर्ष और सांस्कृतिक संदर्भ

“कबीर के दृष्टिकोण में गुरु”

कोमल गांधार में चित्रित “गांधारी” के विभिन्न आयाम