Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 101, जब कीन्ह तेहिं पाषंड। भए प्रगट जंतु प्रचंड। बेताल भूत पिसाच। कर धरें धनु नाराच ॥ गोस्वामी तुलसीदास.
Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 101, जब कीन्ह तेहिं पाषंड। भए प्रगट जंतु प्रचंड। बेताल भूत पिसाच। कर धरें धनु नाराच ॥ गोस्वामी तुलसीदास.
Sri Ramcharitmanas – Lanka Kand 101 Welcome once again to our sacred
journey through the timeless wisdom of Sri Ramcharitmanas, the immortal
masterpiece composed by Goswami Tulsidas. In today’s video, we will explore
Lanka Kand, Doha 101, which presents one of the most dramatic and spiritually
significant episodes of the great battle between Lord Sri Rama and Ravana. As
the battle intensifies, Ravana realizes that physical strength alone cannot
defeat the forces of Dharma. He therefore resorts to maya—illusion, deception,
fear, and psychological warfare. Through his magical powers, terrifying beings
such as ghosts, spirits, demons, fierce Yoginis, and other dreadful creatures
suddenly appear on the battlefield. Some carry weapons, while others create
scenes of horror and confusion. Fire seems to burn in every direction, sand
begins to rain from the sky, and the Vanara and bear warriors become
frightened, exhausted, and bewildered. Even mighty warriors temporarily lose
consciousness. The warriors cry out: “Ha Rama! Ha Raghunatha!” Yet Ravana's deception
does not end there. He creates another astonishing illusion—countless forms
resembling Hanuman appear, carrying huge rocks in their hands. They surround
Lord Sri Rama from all directions, raising their tails and shouting: “Strike
Him! Capture Him! Do not let Him escape!” In the midst of this frightening
illusion stands Lord Sri Rama—serene, fearless, majestic, and radiant. Goswami
Tulsidas presents a magnificent poetic image. The beautiful dark form of Sri
Rama standing among those countless raised tails appears like a lofty Tamala
tree surrounded by many brilliant rainbows. The gods watching from heaven
experience both wonder and concern and repeatedly proclaim: “Jai! Jai! Jai!”
Then comes the decisive moment. Lord Sri Rama, the embodiment of Dharma,
becomes resolute and releases a single divine arrow. Within the twinkling of an
eye, the entire illusion created by Ravana disappears. The Vanaras and bears
immediately regain their courage. They once again take up trees and mountains
and return fearlessly to battle. This extraordinary episode carries a timeless
spiritual message. Maya may create fear, confusion, and temporary darkness, but
illusion can never defeat Truth. Ravana represents ego, deception, arrogance,
and Adharma, while Lord Sri Rama represents truth, wisdom, courage,
righteousness, self-control, and divine consciousness. The single arrow of Sri
Rama may therefore also be understood symbolically as the arrow of knowledge
and spiritual awareness, which destroys the darkness of ignorance and illusion.
Goswami Tulsidas finally acknowledges the immeasurable greatness of Lord Rama.
He says that even if Shesha, Goddess Saraswati, the Vedas, and countless poets
were to describe the glory of Sri Rama for innumerable ages, they could never
reach its end. With great humility, Tulsidas compares his own attempt to
describe the Lord's glory to a tiny creature trying to fly in the limitless sky
according to its own strength. May Lord Sri Rama remove the illusions of fear,
ego, ignorance, and negativity from our minds and guide us towards Dharma,
courage, wisdom, and truth. Thank you for joining us on this spiritual and
literary journey. Please continue to support our channel as we explore the
profound teachings, cultural heritage, spiritual wisdom, and eternal values
contained in Sri Ramcharitmanas and the Indian Knowledge Tradition
छं० -
जब कीन्ह तेहिं पाषंड। भए प्रगट जंतु प्रचंड।
बेताल
भूत पिसाच। कर धरें धनु नाराच ॥१॥
जब
उसने पाखण्ड (माया) रचा, तब भयंकर जीव प्रकट हो गये। बेताल, भूत और पिशाच हाथों में धनुष बाण लिये
प्रकट हुए ! ॥ १॥
जोगिनि
गहें करबाल। एक हाथ मनुज कपाल।
करि
सद्य सोनित पान। नाचहिं करहिं बहु गान ॥ २॥
योगिनियाँ
एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में मनुष्य की खोपड़ी लिये ताजा खून पीकर नाचने और
बहुत तरह के गीत गाने लगीं॥२॥
धरु
मारु बोलहिं घोर। रहि पूरि धुनि चहुँ ओर।
मुख
बाइ धावहिं खान। तब लगे कीस परान ॥३॥
वे 'पकड़ो, मारो' आदि घोर शब्द बोल रही हैं। चारों ओर (सब
दिशाओं में) यह ध्वनि भर गयी। वे मुख फैलाकर खाने दौड़ती हैं। तब वानर भागने लगे ॥
३॥
जहँ
जाहिं मर्कट भागि। तहँ बरत देखहिं आगि।
भए
बिकल बानर भालु। पुनि लाग बरषै बालु ॥४॥
वानर
भागकर जहाँ भी जाते हैं, वहीं आग जलती देखते हैं। वानर-भालू व्याकुल हो गये। फिर रावण बालू
बरसाने लगा ॥ ४॥
जहँ
तहँ थकित करि कीस। गर्जेउ बहुरि दससीस।
लछिमन
कपीस समेत । भए सकल बीर अचेत ॥ ५॥
वानरों को जहाँ-तहाँ थकित (शिथिल) कर रावण फिर
गरजा। श्री लक्ष्मण जी और सुग्रीव सहित सभी वीर अचेत हो गये ॥५॥
हा
राम हा रघुनाथ। कहि सुभट मीजहिं हाथ।
एहि
बिधि सकल बल तोरि। तेहिं कीन्ह कपट बहोरि ॥ ६॥
हा
राम! हा रघुनाथ! पुकारते हुए श्रेष्ठ योद्धा अपने हाथ मलते (पछताते) हैं। इस
प्रकार सबका बल तोड़कर रावण ने फिर दूसरी माया रची ॥ ६ ॥
प्रगटेसि
बिपुल हनुमान। धाए गहे पाषान।
तिन्ह
रामु घेरे जाइ। चहुँ दिसि बरूथ बनाइ ॥७॥
उसने
बहुत-से हनुमान् प्रकट किये, जो पत्थर लिये दौड़े। उन्होंने चारों ओर दल बनाकर श्रीरामचन्द्र जी को
जा घेरा ॥ ७ ॥
मारहु
धरहु जनि जाइ। कटकटहिं पूँछ उठाइ।
दहँ
दिसि लँगूर बिराज। तेहिं मध्य कोसलराज ॥८॥
वे पूँछ
उठाकर कटकटाते हुए पुकारने लगे, 'मारो, पकड़ो, जाने न पावे।' उनके लंगूर (पूँछ) दसों दिशाओं में शोभा दे रहे हैं और उनके बीच में
कोसलराज श्रीराम जी हैं॥ ८॥
छं० -
तेहिं मध्य कोसलराज सुंदर स्याम तन सोभा लही।
जनु
इंद्रधनुष अनेक की बर बारि तुंग तमालही ॥
प्रभु
देखि हरष बिषाद उर सुर बदत जय जय जय करी।
रघुबीर
एकहिं तीर कोपि निमेष महुँ माया हरी ॥
उनके
बीच में कोसल राज का सुन्दर श्याम शरीर ऐसी शोभा पा रहा है, मानो ऊँचे तमाल वृक्ष के लिये अनेक
इन्द्रधनुषों की श्रेष्ठ बाड़ (घेरा) बनायी गयी हो। प्रभु श्रीरामचन्द्र जी को
देखकर देवता हर्ष और विषादयुक्त हृदय से 'जय, जय, जय' ऐसा बोलने लगे। तब श्रीरघुवीर ने क्रोध
करके एक ही बाण से निमेष मात्र में रावण की सारी माया हर ली ॥१॥
माया
बिगत कपि भालु हरषे बिटप गिरि गहि सब फिरे।
सर
निकर छाड़े राम रावन बाहु सिर पुनि महि गिरे ॥
श्रीराम
रावन समर चरित अनेक कल्प जो गावहीं।
सत
सेष सारद निगम कबि तेउ तदपि पार न पावहीं ॥
माया
दूर हो जाने पर वानर-भालू हर्षित हुए और वृक्ष तथा पर्वत
ले-लेकर
सब लौट पड़े। श्रीराम जी ने बाणों के समूह छोड़े, जिनसे रावण के हाथ और सिर फिर कट-कटकर
पृथ्वी पर गिर पड़े। श्रीरामजी और रावण के युद्ध का चरित्र यदि सैकड़ों शेष, सरस्वती, वेद और कवि अनेक कल्पों तक गाते रहें, तो भी वे उसका पार नहीं पा सकते॥
दो०-
ताके गुन गन कछु कहे जड़मति तुलसीदास ।
जिमि
निज बल अनुरूप ते माछी उड़इ अकास ॥101 (क)॥
उसी
चरित्र के कुछ गुणगण मन्दबु द्धि तुलसीदास ने कहे हैं, जैसे मक्खी भी अपने पुरुषार्थ के अनुसार
आकाश में उड़ती है॥१०१(क)॥
काटे
सिर भुज बार बहु मरत न भट लंकेस।
प्रभु
क्रीड़त सुर सिद्ध मुनि ब्याकुल देखि कलेस ॥101(ख)॥
सिर
और भुजाएँ बहुत बार काटी गयीं। फिर भी वीर रावण मरता नहीं। प्रभु श्रीराम जी तो
खेल कर रहे हैं परन्तु मुनि, सिद्ध और देवता उस क्लेश को देखकर (प्रभु को क्लेश पाते समझ कर)
व्याकुल हैं ॥१०१ (ख) ॥
Comments