Sri Ramcharit Manas, Uttar kand,Pad110, UGC NET HINDI, त्रिजग देव नर जोइ तनु धरऊँ। तहँ तहँ राम भजन अनुसरऊँ।। एक सूल मोहि बिसर न काऊ। गुर कर कोमल सील सुभाऊ ।। गोस्वामी तुलसीदास

 

Sri Ramcharit Manas, Uttar kand,Pad110, UGC NET HINDI, त्रिजग देव नर जोइ तनु धरऊँ। तहँ तहँ राम भजन अनुसरऊँ।।  एक सूल मोहि बिसर न काऊ। गुर कर कोमल सील सुभाऊ ।। गोस्वामी तुलसीदास



Welcome to Prof. S. V. S. S. Narayana Raju YouTube Channel.

Dear learners, scholars, and aspirants preparing for UGC NET Hindi, welcome to today’s lecture on Sri Ramcharitmanas, Uttarkand, Pad 110, composed by the great saint-poet Goswami Tulsidas.

In this significant passage, Tulsidas presents the deeply spiritual journey of Kakabhushundi, whose consciousness becomes completely absorbed in devotion to Lord Sri Rama. He declares that whatever form he may assume in the three worlds, his only aspiration is to continue the worship and remembrance of Sri Rama.

The passage beautifully highlights the lasting influence of the Guru, the purity of devotion, detachment from worldly desires, and the gradual transformation of human consciousness through Bhakti. Kakabhushundi remembers the gentle and compassionate nature of his Guru and recognises the rare privilege of receiving a human birth. Yet, rather than being attracted by ordinary worldly ambitions, his mind becomes increasingly centred on the lotus feet of Sri Rama.

After the passing of his parents, he withdraws into forests and visits the hermitages of great sages. Wherever he finds enlightened saints, he bows before them and eagerly asks them to narrate the virtues and divine stories of Sri Rama. Listening repeatedly to Hari-katha, his devotion grows deeper and fresher at every moment.

A particularly important philosophical dimension of this Pad is the distinction between Nirguna Brahman and Saguna Brahman. Although the sages explain that the Supreme Being pervades all creation, Kakabhushundi’s heart is naturally drawn towards the Saguna form of Brahman—the personal, loving, and accessible form of Lord Sri Rama.

His spiritual quest finally leads him to Sage Lomasha, seated beneath a banyan tree on the summit of Mount Meru. With humility, Kakabhushundi bows at the sage’s feet and requests him to explain the method of worshipping Saguna Brahman. This meeting prepares the ground for an important philosophical and devotional dialogue in the following verses.

Thus, Pad 110 teaches us the importance of Guru-bhakti, satsanga, humility, detachment, continuous remembrance of God, love for Rama-katha, and unwavering devotion to Saguna Brahman. It also offers valuable insights for understanding the devotional philosophy of Goswami Tulsidas and is highly significant from the perspective of UGC NET Hindi examinations.

In this lecture, we will examine the meaning of the verses, literary features, philosophical implications, Bhakti tradition, Guru–disciple relationship, Saguna–Nirguna discourse, and important examination-oriented points related to this Pad.

Let us now begin our detailed study of Sri Ramcharitmanas, Uttarkand, Pad 110 by Goswami Tulsidas.

Welcome once again to Prof. S. V. S. S. Narayana Raju YouTube Channel a platform dedicated to Hindi language and literature, UGC NET preparation, Indian Knowledge Traditions, and value - based learning.

त्रिजग देव नर जोइ तनु धरऊँ। तहँ तहँ राम भजन अनुसरऊँ।।

एक सूल मोहि बिसर न काऊ। गुर कर कोमल सील सुभाऊ ।।

तिर्यक् योनि (पशु-पक्षी), देवता या मनुष्य का, जो भी शरीर धारण करता, वहाँ-वहाँ (उस-उस शरीर में) मैं श्रीराम जी का भजन जारी रखता। [इस प्रकार मैं सुखी हो गया] परन्तु एक शूल मुझे बना रहा। गुरुजी का कोमल, सुशील स्वभाव मुझे कभी नहीं भूलता (अर्थात् मैंने ऐसे कोमल-स्वभाव दयालु गुरु का अपमान किया, यह दुःख मुझे सदा बना रहा) ॥ 

चरम देह द्विज कै मैं पाई। सुर दुर्लभ पुरान श्रुति गाई ॥

खेलउँ तहूँ बालकन्ह मीला। करउँ सकल रघुनायक लीला ।।

मैंने अन्तिम शरीर ब्राह्मण का पाया, जिसे पुराण और वेद देवताओं को भी दुर्लभ बताते हैं। मैं वहाँ (ब्राह्मण शरीर में) भी बालकों में मिलकर खेलता तो श्रीरघुनाथ जी की ही सब लीलाएँ किया करता॥

प्रौढ़ भएँ मोहि पिता पढ़ावा। समझउँ सुनउँ गुनउँ नहिं भावा॥

मन ते सकल बासना भागी। केवल राम चरन लय लागी॥

सयाना होने पर पिताजी मुझे पढ़ाने लगे। मैं समझता, सुनता और विचारता, पर मुझे पढ़ना अच्छा नहीं लगता था। मेरे मन से सारी वासनाएँ भाग गयीं। केवल श्रीराम जी के चरणों में मन लग गयी॥

कहु खगेस अस कवन अभागी। खरी सेव सुरधेनुहि त्यागी॥

प्रेम मगन मोहि कछु न सोहाई। हारेउ पिता पढ़ाइ पढ़ाई ॥

हे गरुड़जी! कहिये, ऐसा कौन अभागा होगा जो कामधेनु को छोड़कर गदही की सेवा करेगा ? प्रेम में मग्न रहने के कारण मुझे कुछ भी नहीं सुहाता। पिता जी पढ़ा-पढ़ाकर हार गये ॥ 

भए कालबस जब पितु माता। मैं बन गयउँ भजन जनत्राता ।।

जहँ जहँ बिपिन मुनीस्वर पावउँ। आश्रम जाइ जाइ सिरु नावउँ ॥

जब पिता-माता कालवश हो गये (मर गये), तब मैं भक्तों की रक्षा करनेवाले श्रीराम जी का भजन करने के लिये वन में चला गया। वन में जहाँ-जहाँ मुनीश्वरों के आश्रम पाता, वहाँ-वहाँ जा-जाकर उन्हें सिर नवाता ॥ 

बूझउँ तिन्हहि राम गुन गाहा। कहहिं सुनउँ हरषित खगनाहा॥

सुनत फिरउँ हरि गुन अनुबादा। अब्याहत गति संभु प्रसादा ॥

हे गरुड़जी! उनसे मैं श्रीराम जी के गुणों की कथाएँ पूछता। वे कहते और मैं हर्षित होकर सुनता। इस प्रकार मैं सदा-सर्वदा श्रीहरि के गुणानुवाद सुनता फिरता। शिव जी की कृपा से मेरी सर्वत्र अबाधित गति थी (अर्थात् मैं जहाँ चाहता वहाँ जा सकता था) ॥ 

छूटी त्रिबिधि ईषना गाढ़ी। एक लालसा उर अति बाढ़ी॥

राम चरन बारिज जब देखौँ। तब निज जन्म सफल करि लेखौं॥

मेरी तीनों प्रकार की (पुत्र की, धन की और मान की) गहरी प्रबल वासनाएँ छूट गयीं और हृदय में एक यही लालसा अत्यन्त बढ़ गयी कि जब श्रीराम जी के चरण कमलों के दर्शन करूँ तब अपना जन्म सफल हुआ समझें ॥ 

जेहि पूँछउँ सोइ मुनि अस कहई। ईस्वर सर्ब भूतमय अहई ।।

निर्गुन मत नहिं मोहि सोहाई। सगुन ब्रह्म रति उर अधिकाई॥

जिनसे मैं पूछता, वे ही मुनि ऐसा कहते कि ईश्वर सर्वभूतमय है। यह निर्गुण मत मुझे नहीं सुहाता था। हृदय में सगुण ब्रह्म पर प्रीति बढ़ रही थी ॥ 

दो०- गुर के बचन सुरति करि राम चरन मनु लाग।

रघुपति जस गावत फिरउँ छन छन नव अनुराग ॥110(क)॥

गुरुजी के वचनों का स्मरण करके मेरा मन श्रीराम जी के चरणों में लग गया। मैं क्षण-क्षण नया-नया प्रेम प्राप्त करता हुआ श्रीरघुनाथ जी का यश गाता फिरता था ॥ 

मेरु सिखर बट छायाँ मुनि लोमस आसीन।

देखि चरन सिरु नायउँ बचन कहेउँ अति दीन ॥110(ख)॥

सुमेरु पर्वत के शिखर पर बड़की छाया में लोमश मुनि बैठे थे। उन्हें देखकर मैंने उनके चरणों में सिर नवाया और अत्यन्त दीन वचन कहे ॥ 

सुनि मम बचन बिनीत मृदु मुनि कृपाल खगराज।

मोहि सादर पूँछत भए द्विज आयहु केहि काज ॥110(ग)॥

हे पक्षिराज! मेरे अत्यन्त नम्र और कोमल वचन सुनकर कृपालु मुनि मुझ से आदर के साथ पूछने लगे हे ब्राह्मण! आप किस कार्य से यहाँ आये हैं॥ 

तब मैं कहा कृपानिधि तुम्ह सर्बग्य सुजान।

सगुन ब्रह्म अवराधन मोहि कहहु भगवान ॥110(घ)॥

तब मैंने कहा- हे कृपानिधि! आप सर्वज्ञ हैं और सुजान हैं। हे भगवन्! मुझे सगुण ब्रह्की आराधना [की प्रक्रिया] कहिये ॥ 


Comments

Popular posts from this blog

हिंदी साहित्य में किन्नर विमर्श : पहचान, संघर्ष और सांस्कृतिक संदर्भ

“कबीर के दृष्टिकोण में गुरु”

कोमल गांधार में चित्रित “गांधारी” के विभिन्न आयाम