Bhagavan Sri Ram’s Compassion and the Revival of the Vanaras, Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 114, सुनु सुरपति कपि भालु हमारे। परे भूमि निसिचरन्हि जे मारे॥ मम हित लागि तजे इन्ह प्राना। सकल जिआउ सुरेस सुजाना॥गोस्वामी तुलसीदास.
Bhagavan Sri Ram’s Compassion and the Revival of the Vanaras,
Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 114,
सुनु सुरपति कपि भालु हमारे। परे भूमि निसिचरन्हि जे मारे॥
मम हित लागि तजे इन्ह प्राना। सकल जिआउ सुरेस सुजाना॥
गोस्वामी तुलसीदास.
Bhagavan Sri
Ram’s Compassion and the Revival of the Vanaras.
Sri Ramcharitmanas, Lanka Kand, Pad 114, Composed by Goswami Tulsidas, Presented and Explained by
Prof. S. V. S. S. Narayana Raju.
Welcome to “Prof S V S S Narayana Raju YouTube
Channel.” our channel dedicated to Hindi language, literature, Indian knowledge
traditions, and the timeless spiritual wisdom of our great saints and poets.
In today’s video, we explore Lanka Kand, Pad 114 of Goswami Tulsidas’s Sri Ramcharitmanas. This deeply touching passage reveals Sri Ram’s gratitude towards His companions, His boundless compassion, and the liberating power of remembrance of the Lord. After the victory over Ravana, Sri Ram turns His attention to the vanara and bear warriors who sacrificed their lives in his service. Addressing Indra, He asks that these devoted companions be restored to life. Although the Lord Himself possesses the power to create, sustain, and revive, He graciously gives Indra the honour of carrying out this act.
Devraj Indra showers divine nectar upon the battlefield. Revived and filled with joy, the vanaras and bears rise and gather around Sri Ram. The poet explains that the slain rakshasas, whose minds had become absorbed in Ram, have already attained liberation from worldly bondage. Through this extraordinary episode, Goswami Tulsidas celebrates the immeasurable reach of divine grace. The passage concludes with the gods showering flowers as they depart in their celestial vehicles. Lord Shiva then approaches Sri Ram with folded hands, tear-filled eyes, and a voice trembling with love, preparing to offer his heartfelt prayer. Join us as we reflect on gratitude, devoted service, divine generosity, and compassion that extends beyond the divisions of the battlefield.
Please subscribe to the channel, share this video,
and continue our sacred journey through Sri Ramcharitmanas.
Jai Siya Ram. Jai Shri Ram.
सुनु सुरपति कपि भालु हमारे। परे भूमि निसिचरन्हि जे मारे॥
मम हित लागि तजे इन्ह प्राना। सकल जिआउ सुरेस
सुजाना॥
हे देवराज! सुनो, हमारे वानर-भालू, जिन्हें निशाचरों ने मार डाला है, पृथ्वी पर पड़े हैं। इन्होंने मेरे हित के लिये अपने प्राण त्याग दिये। हे सुजान देवराज! इन सबको जिला दो॥
सुनु खगेस प्रभु कै यह बानी। अति अगाध जानहिं
मुनि ग्यानी॥
प्रभु सक त्रिभुअन मारि जिआई। केवल सक्रहि दीन्हि बड़ाई॥
[काकभुशुण्डि जी कहते हैं] हे गरुड़! सुनिये, प्रभु के ये वचन अत्यन्त गहन (गूढ़) हैं। ज्ञानी मुनि ही इन्हें जान सकते हैं। प्रभु श्रीराम जी त्रिलोकी को मारकर जिला सकते हैं। यहाँ तो उन्होंने केवल इन्द्र को बड़ाई दी है ॥
सुधा बरषि कपि भालु जिआए। हरषि उठे सब प्रभु पहिं आए॥
सुधावृष्टि भै दुहु दल ऊपर। जिए भालु कपि नहिं रजनीचर॥
इन्द्र ने अमृत बरसा कर वानर-भालुओं को जिला दिया। सब हर्षित होकर उठे और प्रभु के पास आये। अमृत की वर्षा दोनों ही दलों पर हुई। पर रीछ वानर ही जीवित हुए, राक्षस नहीं॥
रामाकार भए तिन्ह के मन। मुक्त भए छूटे भव बंधन॥
सुर अंसिक सब कपि अरु रीछा। जिए सकल रघुपति कीं
ईछा॥
क्योंकि राक्षसों के मन तो मरते समय रामाकार हो गये थे। अतः वे मुक्त हो गये, उनके भव-बन्धन छूट गये। किन्तु वानर और भालू तो सब देवांश (भगवान् की लीला के परिकर) थे। इसलिये वे सब श्रीरघुनाथ जी की इच्छा से जीवित हो गये ॥
राम सरिस को दीन हितकारी। कीन्हे मुकुत निसाचर
झारी॥
खल मल धाम काम रत रावन। गति पाई जो मुनिबर पाव
न॥
श्रीरामचन्द्र जी के समान दीनों का हित करनेवाला कौन है? जिन्होंने सारे राक्षसों को मुक्त कर दिया! दुष्ट, पापों के घर और कामी रावण ने भी वह गति पायी जिसे श्रेष्ठ मुनि भी नहीं पाते॥
दो० - सुमन बरषि सब सुर चले चढ़ि चढ़ि रुचिर
बिमान।
देखि सुअवसर प्रभु पहिं आयउ संभु सुजान॥114 (क)॥
फूलों की वर्षा करके सब देवता सुन्दर विमानों पर चढ़-चढ़कर चले। तब सुअवसर जानकर सुजान शिव जी प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के पास आये -॥
परम प्रीति कर जोरि जुग नलिन नयन भरि बारि।
पुलकित तन गदगद गिराँ बिनय करत त्रिपुरारि॥114(ख)॥
और परम प्रेम से दोनों हाथ जोड़कर, कमल के समान नेत्रों में जल भरकर, पुलकित शरीर और गद्गद वाणी से त्रिपुरारि शिव जी विनती करने लगे -॥
Comments