Devraj Indra’s Prayer: From Pride to Devotion, Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 113, जय राम सोभा धाम। दायक प्रनत बिश्राम॥ धृत त्रोन बर सर चाप। भुजदंड प्रबल प्रताप॥ गोस्वामी तुलसीदास.
Devraj Indra’s Prayer: From Pride to Devotion,
Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 113,
जय राम सोभा धाम। दायक प्रनत बिश्राम॥
धृत त्रोन बर सर चाप। भुजदंड प्रबल प्रताप॥
गोस्वामी तुलसीदास.
Devraj Indra’s Prayer: From Pride to Devotion.
Sri Ramcharitmanas, Lanka Kand, Pad 113, Composed by Goswami Tulsidas, Presented and Explained by Prof. S. V. S. S. Narayana Raju.
Welcome to “Prof S V S S Narayana Raju YouTube
Channel.” our channel dedicated to Hindi language, literature, Indian knowledge
traditions, and the spiritual wisdom of our great saints and poets.
In today’s video, we explore Lanka Kand, Pad 113 of
Goswami Tulsidas’s Sri Ramcharitmanas. Beginning with “Jai Ram Sobha Dham,”
this beautiful hymn presents Indra’s heartfelt praise of Bhagavan Sri Ram
following the defeat of Ravana. Indra glorifies Sri Ram as the abode of beauty,
the refuge of those who surrender, and the compassionate protector who relieves
the earth of oppression. He recalls how Ravana’s arrogance and cruelty brought
suffering to gods, sages, human beings, and other creatures. With Ravana’s
downfall, the celestial beings once again feel protected under Rama’s grace.
The emotional heart of this hymn is Indra’s
confession of his own pride. He acknowledges that he once considered himself
unequalled. Upon beholding the Lord’s lotus feet, however, his arrogance the
source of much suffering falls away. Expressing his love for the Lord’s
personal form, Indra prays that Sri Ram, together with Mata Sita and Sri Lakshmana,
may dwell forever in his heart. His deepest request is simple and profound: “Accept
me as your servant and bless me with devotion.”
The concluding doha brings the prayer into a loving
exchange: Indra seeks the Lord’s command, and the compassionate Sri Ram
responds to his affectionate words.
Join us as we reflect on the poetic beauty and
enduring spiritual message of this hymn: the surrender of pride, the shelter of
divine compassion, and the joy of loving devotion.
Please subscribe to the channel, share this video,
and continue this sacred literary journey with us.
Jai Siya Ram. Jai Shri Ram.
छं० - जय राम सोभा धाम। दायक प्रनत बिश्राम॥
धृत त्रोन बर सर चाप। भुजदंड प्रबल प्रताप॥
शोभाके धाम, शरणागत को विश्राम देनेवाले, श्रेष्ठ तरकस, धनुष और बाण धारण किये हुए, प्रबल प्रतापी भुजदण्डोंवाले श्रीरामचन्द्र जी की जय हो! ॥
जय दूषनारि खरारि। मर्दन निसाचरक धारि॥
यह दुष्ट मारेउ नाथ। भए देव सकल सनाथ॥
हे खर और दूषण के शत्रु और राक्षसों की सेना के मर्दन करनेवाले! आपकी जय हो! हे नाथ! आपने इस दुष्ट को मारा, जिससे सब देवता सनाथ अर्थात् सुरक्षित हो गये ॥
जय हरन धरनी भार। महिमा उदार अपार॥
जय रावनारि कृपाल। किए जातुधान बिहाल॥
हे भूमि का भार हरनेवाले! हे अपार श्रेष्ठ महिमावाले! आपकी जय हो। हे रावण के शत्रु! हे कृपालु! आपकी जय हो। आपने राक्षसों को बेहाल अर्थात् तहस-नहस कर दिया ॥
लंकेस अति बल गर्ब। किए बस्य सुर गंधर्ब॥
मुनि सिद्ध नर खग नाग। हठि पंथ सब कें लाग॥
लंकापति रावण को अपने बल का बहुत घमंड था। उसने देवता और गन्धर्व सभी को अपने वश में कर लिया था और वह मुनि, सिद्ध, मनुष्य, पक्षी और नाग आदि सभी के हठपूर्वक (हाथ धोकर) पीछे पड़ गया था ॥
परद्रोह रत अति दुष्ट। पायो सो फलु पापिष्ट॥
अब सुनहु दीन दयाल। राजीव नयन बिसाल॥
वह दूसरों से द्रोह करने में तत्पर और अत्यन्त दुष्ट था। उस पापी ने वैसा ही फल पाया। अब हे दीनों पर दया करनेवाले! हे कमल के समान विशाल नेत्रोंवाले! सुनिये॥
मोहि रहा अति अभिमान। नहिं कोउ मोहि समान॥
अब देखि प्रभु पद कंज। गत मान प्रद दुख पुंज॥
मुझे अत्यन्त अभिमान था कि मेरे समान कोई नहीं है, पर अब प्रभु (आप) के चरणकमलों के दर्शन करने से दुःख समूह का देनेवाला मेरा वह अभिमान जाता रहा ॥
कोउ ब्रह्म निर्गुन ध्याव। अब्यक्त जेहि श्रुति
गाव॥
मोहि भाव कोसल भूप। श्रीराम सगुन सरूप॥
कोई उन निर्गुण ब्रह्म का ध्यान करते हैं जिन्हें वेद अव्यक्त (निराकार) कहते हैं। परन्तु हे राम जी ! मुझे तो आपका यह सगुण कोसल राज-स्वरूप ही प्रिय लगता है ॥
बैदेहि अनुज समेत । मम हृदय करहु निकेत॥
मोहि जानिऐ निज दास। दे भक्ति रमानिवास॥
श्री जानकी जी और छोटे भाई लक्ष्मण जी सहित मेरे हृदय में अपना घर बनाइये। हे रमानिवास! मुझे अपना दास समझिये और अपनी भक्ति दीजिये ॥
छं० - दे भक्ति रमानिवास त्रास हरन सरन
सुखदायकं।
सुख धाम राम नमामि काम अनेक छबि रघुनायकं॥
सुर बृंद रंजन द्वंद भंजन मनुजतनु अतुलितबलं।
ब्रह्मादि संकर सेब्य राम नमामि करुना कोमलं॥
हे रमानिवास! हे शरणागत के भय को हरनेवाले और
उसे सब प्रकार का सुख देनेवाले! मुझे अपनी भक्ति दीजिये। हे सुख के धाम! हे अनेकों
कामदेवों की छबिवाले रघुकुल के स्वामी श्रीरामचन्द्र जी! मैं आपको नमस्कार करता
हूँ। हे देवसमूह को आनन्द देनेवाले,
[जन्म-मृत्यु,
हर्ष-विषाद, सुख-दुःख आदि] द्वन्द्वों के नाश
करनेवाले, मनुष्य
शरीरधारी, अतुलनीय
बलवाले, ब्रह्मा
और शिव आदि से सेवनीय, करुणा से
कोमल श्रीरामजी! मैं आपको नमस्कार करता हूँ।
दो० - अब करि कृपा बिलोकि मोहि आयसु देहु कृपाल।
काह करौं सुनि प्रिय बचन बोले दीनदयाल॥113॥
हे कृपालु! अब मेरी ओर कृपा करके (कृपा दृष्टि से) देखकर आज्ञा दीजिये कि मैं क्या [सेवा] करूँ! इन्द्र के ये प्रिय वचन सुनकर दीनदयालु श्रीराम जी
बोले ॥
Comments