Lord Shiva’s Prayer to Sri Ramachandra Prabhu, Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 115, मामभिरक्षय रघुकुल नायक। धृत बर चाप रुचिर कर सायक॥ मोह महा घन पटल प्रभंजन। संसय बिपिन अनल सुर रंजन॥ गोस्वामी तुलसीदास.

 Lord Shiva’s Prayer to Sri Ramachandra Prabhu, 

Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 115, 

मामभिरक्षय रघुकुल नायक। धृत बर चाप रुचिर कर सायक॥ 

मोह महा घन पटल प्रभंजन। संसय बिपिन अनल सुर रंजन॥ 

गोस्वामी तुलसीदास.


Lord Shiva’s Prayer to Sri Ramachandra Prabhu.

Sri Ramcharitmanas, Lanka Kand, Pad 115, Composed by Goswami Tulsidas, Presented and Explained by Prof. S. V. S. S. Narayana Raju.

Welcome to “Prof S V S S Narayana Raju YouTube Channel.” our channel dedicated to Hindi language, literature, Indian knowledge traditions, and the spiritual wisdom of our great saints and poets.

In today’s video, we explore Lanka Kand, Pad 115 of Goswami Tulsidas’s Sri Ramcharitmanas. Beginning with “Mamabhirakshaya Raghukula Nayaka,” this beautiful hymn presents Lord Shiva’s heartfelt prayer to Sri Ramachandra Prabhu, a prayer for protection, freedom from delusion, and the Lord’s everlasting presence within the heart. Through powerful poetic images, Shiva praises Ram as the mighty wind that disperses the clouds of attachment, the fire that consumes the forest of doubt, and the radiant sun that dispels the darkness of ignorance. Bhagavan Ram is also compared to a lion who overcomes the elephants of desire, anger, and pride. These images invite us to reflect on the inner struggles that obstruct spiritual growth.

Celebrating the Lord as both beyond attributes and manifest in a beautiful personal form, Shiva seeks His grace to cross the difficult ocean of worldly existence. His prayer reaches its most tender expression when he asks Sri Ram, together with Sita and Lakshman, to dwell forever within his heart. The concluding doha looks ahead to the joy of Ayodhya. Shiva tells Ram that he will come to witness His coronation, beautifully connecting this hymn of devotion with the approaching homecoming.

Join us as we explore the literary beauty, spiritual symbolism, and enduring message of this prayer: humility, inner purification, surrender, and steadfast love for the Divine.

Please subscribe to the channel, share this video, and continue our journey through Sri Ramcharitmanas.

Jai Siya Ram. Jai Shri Ram.

छं०-मामभिरक्षय रघुकुल नायक। धृत बर चाप रुचिर कर सायक॥ 

मोह महा घन पटल प्रभंजन। संसय बिपिन अनल सुर रंजन॥

हे रघुकुल के स्वामी! सुन्दर हाथों में श्रेष्ठ धनुष और सुन्दर बाण धारण किये हुए आप मेरी रक्षा कीजिये। आप महामोह रूपी मेघ समूह के [उड़ाने के] लिये प्रचण्ड पवन हैं, संशय रूपी वन को भस्म करने के लिये अग्नि हैं और देवताओं को आनन्द देनेवाले हैं।॥

अगुन सगुन गुन मंदिर सुंदर। भ्रम तम प्रबल प्रताप दिवाकर॥

काम क्रोध मद गज पंचानन। बसहु निरंतर जन मन कानन॥

आप निर्गुण, सगुण, दिव्य गुणों के धाम और परम सुन्दर हैं। भ्रम रूपी अन्धकार के [नाश के] लिये प्रबल प्रतापी सूर्य हैं। काम, क्रोध और मद रूपी हाथियों के [वध के] लिये सिंह के समान आप इस सेवक के मनरूपी वन में निरन्तर निवास कीजिये ॥ 

बिषय मनोरथ पुंज कंज बन। प्रबल तुषार उदार पार मन॥

भव बारिधि मंदर परमं दर। बारय तारय संसृति दुस्तर॥

विषय कामनाओं के समूह रूपी कमल वन के [नाश के] लिये आप प्रबल पाला हैं, आप उदार और मन से परे हैं। भवसागर को मथने के लिये आप मन्दराचल पर्वत हैं। आप हमारे परम भय को दूर कीजिये और हमें दुस्तर संसार सागर से पार कीजिये ॥ 

स्याम गात राजीव बिलोचन। दीन बंधु प्रनतारति मोचन॥

अनुज जानकी सहित निरंतर। बसहु राम नृप मम उर अंतर॥

मुनि रंजन महि मंडल मंडन। तुलसिदास प्रभु त्रास बिखंडन॥

हे श्यामसुन्दर शरीर! हे कमलनयन! हे दीनबन्धु! हे शरणागत को दुःख से छुड़ानेवाले! हे राजा रामचन्द्रजी! आप छोटे भाई लक्ष्मण और जानकी जी सहित निरन्तर मेरे हृदय के अंदर निवास कीजिये। आप मुनियों को आनन्द देनेवाले, पृथ्वी मण्डल के भूषण, तुलसीदास के प्रभु और भय का नाश करनेवाले हैं।॥ 

दो० - नाथ जबहिं कोसलपुरीं होइहि तिलक तुम्हार।

कृपासिंधु मैं आउब देखन चरित उदार ॥115॥

हे नाथ! जब अयोध्यापुरी में आपका राजतिलक होगा, तब हे कृपासागर! मैं आपकी उदार लीला देखने आऊँगा॥ 


Comments

Popular posts from this blog

हिंदी साहित्य में किन्नर विमर्श : पहचान, संघर्ष और सांस्कृतिक संदर्भ

“कबीर के दृष्टिकोण में गुरु”

कोमल गांधार में चित्रित “गांधारी” के विभिन्न आयाम