Bhagavan Sri Ram’s Loving Reunion with Guha and the Glory of his Sacred Name, Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 121, प्रभु हनुमंतहि कहा बुझाई। धरि बटु रूप अवधपुर जाई॥ भरतहि कुसल हमारि सुनाएहु। समाचार लै तुम्ह चलि आएहु॥ गोस्वामी तुलसीदास.


Bhagavan Sri Ram’s Loving Reunion with Guha and the Glory of his Sacred Name, 

Sri Ram Charit Manas, Lanka kand 121, 

प्रभु हनुमंतहि कहा बुझाई। धरि बटु रूप अवधपुर जाई॥ 

भरतहि कुसल हमारि सुनाएहु। समाचार लै तुम्ह चलि आएहु॥  

गोस्वामी तुलसीदास.

Prof. S. V. S. S. Narayana Raju.


Bhagavan Sri Ram’s Loving Reunion with Guha and the 

Glory of his Sacred Name.

Sri Ramcharitmanas, Lanka Kand, Pad 121, Composed by Goswami Tulsidas,
Presented and Explained by Prof. S. V. S. S. Narayana Raju.

Welcome to “Prof S V S S Narayana Raju YouTube Channel.” Our channel is dedicated to Hindi language, literature, Indian knowledge traditions, and the spiritual wisdom of our great saints and poets.

In today’s episode, we explore Lanka Kand, Pad 121, the concluding passage of Lanka Kand in Goswami Tulsidas’s Sri Ramcharitmanas. This moving episode brings together Hanuman’s devoted service, the blessings of sages, Mata Sita’s gratitude to the Ganga, and Lord Sri Ram’s affectionate reunion with his beloved friend, Nishadraj Guha.

As the journey towards Ayodhya continues, Bhagavan Sri Ram instructs Hanuman to assume the appearance of a young religious student and convey news of His well-being to Bharata. He also asks Hanuman to return with news of Bharat. Hanuman immediately departs, showing the readiness and dedication of an ideal servant.

Meanwhile, Bhagavan Sri Rama visits Sage Bharadwaja, who welcomes Him with worship, praise, and blessings. Bowing at the sage’s feet with folded hands, the Lord resumes His journey aboard the Pushpak Viman.

Hearing of Bhagavan Sri Rama’s arrival, Guha eagerly calls upon his people to bring boats. As the celestial aircraft crosses the Ganga, it descends upon the bank at Lord Ram’s command. Mata Sita worships the sacred river and bows with heartfelt devotion. Pleased, Mother Ganga blesses her with enduring marital happiness.

Overwhelmed with love, Guha rushes forward. Seeing Lord Sri Ram together with Sita, he falls to the ground, losing awareness of his body. Recognising the depth of his devotion, Sri Ram joyfully lifts him and embraces him.

The Lord seats Guha close beside Him and lovingly enquires about his welfare. Guha replies that all is well now that he has beheld the Lord’s lotus feet, revered even by Brahma and Shiva. His words express the fulfilment that a devotee finds in the presence of the Divine.

Goswami Tulsidas lovingly recalls that Sri Ram embraces Guha just as he embraces Bharat. This tender moment reveals a devotion that transcends distinctions of birth and social standing, affirming the dignity of sincere love.

The passage closes by celebrating the purifying power of Sri Ram’s story. Tulsidas declares that those who thoughtfully listen to the account of his victory receive victory, discernment, and prosperity through His grace. His final appeal is addressed to the mind, amid the impurities of the Kali Yug, take refuge in the sacred name of Shri Raghunath.

Let us reflect on this beautiful conclusion to Lanka Kand and discover how devoted service, friendship, humility, and remembrance of the Divine can guide our lives.

Jai Siya Ram. Jai Shri Ram.

प्रभु हनुमंतहि कहा बुझाई। धरि बटु रूप अवधपुर जाई॥

भरतहि कुसल हमारि सुनाएहु। समाचार लै तुम्ह चलि आएहु॥ 

तदनन्तर प्रभु ने हनुमान् जी को समझाकर कहा कि- तुम ब्रह्मचारी का रूप धरकर अवधपुरी को जाओ। भरत को हमारी कुशल सुनाना और उनका समाचार लेकर चले आना ॥ 

तुरत पवनसुत गवनत भयऊ। तब प्रभु भरद्वाज पहिं गयऊ॥

नाना बिधि मुनि पूजा कीन्ही। अस्तुति करि पुनि आसिष दीन्ही॥

पवनपुत्र हनुमान् जी तुरंत ही चल दिये। तब प्रभु भरद्वाज जी के पास गये। मुनि ने [इष्टबुद्धि से] उनकी अनेकों प्रकार से पूजा की और स्तुति की और फिर [लीला की दृष्टि से] आशीर्वाद दिया॥

मुनि पद बंदि जुगल कर जोरी। चढ़ि बिमान प्रभु चले बहोरी॥

इहाँ निषाद सुना प्रभु आए। नाव नाव कहँ लोग बोलाए॥

दोनों हाथ जोड़कर तथा मुनि के चरणों की वन्दना करके प्रभु विमान पर चढ़कर फिर (आगे) चले। यहाँ जब निषादराज ने सुना कि प्रभु आ गये, तब उसने 'नाव कहाँ है? नाव कहाँ है?' पुकारते हुए लोगों को बुलाया॥ 

सुरसरि नाघि जान तब आयो। उतरेउ तट प्रभु आयसु पायो॥

तब सीताँ पूजी सुरसरी। बहु प्रकार पुनि चरनन्हि परी॥

इतने में ही विमान गंगा जी को लाँघकर इस पार आ गया और प्रभु की आज्ञा पाकर वह किनारे पर उतरा। तब सीता जी बहुत प्रकार से गंगा जी की पूजा करके फिर उनके चरणों पर गिरीं ॥ 

दीन्हि असीस हरषि मन गंगा। सुंदरि तव अहिवात अभंगा॥

सुनत गुहा धायउ प्रेमाकुल। आयउ निकट परम सुख संकुल॥

गंगा जी ने मन में हर्षित होकर आशीर्वाद दिया- हे सुन्दरी! तुम्हारा सुहाग अखण्ड हो। भगवान् के तटपर उतरने की बात सुनते ही निषादराज गुह प्रेम में विह्वल होकर दौड़ा। परम सुख से परिपूर्ण होकर वह प्रभु के समीप आया, ॥ 

प्रभुहि सहित बिलोकि बैदेही। परेउ अवनि तन सुधि नहिं तेही॥

प्रीति परम बिलोकि रघुराई। हरषि उठाइ लियो उर लाई॥

और श्रीजानकी जी सहित प्रभु को देखकर वह आनन्द-समाधि में  मग्न होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा, उसे शरीर की सुधि न रही। श्रीरघुनाथ जी ने उसका परम प्रेम देखकर उसे उठाकर हर्ष के साथ हृदय से लगा लिया ॥ 

छं० - लियो हृदयँ लाइ कृपा निधान सुजान रायँ रमापती।

बैठारि परम समीप बूझी कुसल सो कर बीनती॥

अब कुसल पद पंकज बिलोकि बिरंचि संकर सेब्य जे।

सुख धाम पूरनकाम राम नमामि राम नमामि ते॥

सुजानों के राजा शिरोमणि, लक्ष्मीकान्त, कृपानिधान भगवान्‌ ने उसको हृदय से लगा लिया और अत्यन्त निकट बैठाकर कुशल पूछी। वह विनती करने लगा-आपके जो चरणकमल ब्रह्मा जी और शंकर जी से सेवित हैं, उनके दर्शन करके मैं अब सकुशल हूँ। हे सुखधाम! हे पूर्णकाम श्रीराम जी! मैं आपको नमस्कार करता हूँ, नमस्कार करता हूँ।

सब भाँति अधम निषाद सो हरि भरत ज्यों उर लाइयो।

मतिमंद तुलसीदास सो प्रभु मोह बस बिसराइयो॥

यह रावनारि चरित्र पावन राम पद रतिप्रद सदा।

कामादिहर बिग्यानकर सुर सिद्ध मुनि गावहिं मुदा॥

सब प्रकारसे नीच उस निषाद को भगवान्‌ ने भरत जी की भाँति हृदय से लगा लिया। तुलसीदास जी कहते हैं कि- इस मन्दबुद्धि ने (मैंने) मोहवश उस प्रभु को भुला दिया। रावण के शत्रु का यह पवित्र करनेवाला चरित्र सदा ही श्रीराम जी के चरणों में प्रीति उत्पन्न करनेवाला है। यह कामादि विकारों का हरनेवाला और  भगवान्‌ के स्वरूप का विशेष ज्ञान उत्पन्न करनेवाला है। देवता, सिद्ध और मुनि आनन्दित होकर इसे गाते हैं ॥ 

दो०- समर बिजय रघुबीर के चरित जे सुनहिं सुजान॥

बिजय बिबेक बिभूति नित तिन्हहि देहिं भगवान॥121(क)॥

जो सुजान लोग श्रीरघुवीर की समर विजय सम्बन्धी लीला को सुनते हैं, उनको भगवान् नित्य विजय, विवेक और विभूति अर्थात् ऐश्वर्य देते हैं॥

यह कलिकाल मलायतन मन करि देखु बिचार।

श्रीरघुनाथ नाम तजि नाहिन आन अधार॥121(ख)॥

अरे मन! विचार करके देख! यह कलिकाल पापों का घर है। इस में श्रीरघुनाथ जी के नाम को छोड़कर पापों से बचने के लिये दूसरा कोई आधार नहीं है॥

इति श्रीमद्रामचरितमानसे सकल कलिकलुष विध्वंसने षष्ठः सोपानः समाप्तः

कलियुग के समस्त पापों का नाश करनेवाले श्रीरामचरितमानस का यह छठा सोपान समाप्त हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

हिंदी साहित्य में किन्नर विमर्श : पहचान, संघर्ष और सांस्कृतिक संदर्भ

“कबीर के दृष्टिकोण में गुरु”

कोमल गांधार में चित्रित “गांधारी” के विभिन्न आयाम