Sri Ramcharit Manas, Uttar kand 102, UGC NET HINDI, अबला कच भूषन भूरि छुधा। धनहीन दुखी ममता बहुधा ॥ सुख चाहहिं मूढ़ न धर्म रता। मति थोरि कठोरि न कोमलता ॥ गोस्वामी तुलसीदास
Sri Ramcharit Manas, Uttar kand 102, UGC NET HINDI, अबला कच भूषन भूरि छुधा। धनहीन दुखी ममता बहुधा ॥ सुख चाहहिं मूढ़ न धर्म रता। मति थोरि कठोरि न कोमलता ॥ गोस्वामी तुलसीदास
Welcome to Prof. S. V. S. S. Narayana Raju YouTube Channel. In today’s UGC NET Hindi lecture, we are going to study Sri Ramcharitmanas, Uttarkand, Pad 102, composed by the great saint-poet Goswami Tulsidas. In this significant passage, Tulsidas presents a powerful picture of the social, moral and spiritual conditions of Kaliyuga. He describes a society affected by poverty, disease, dissatisfaction, pride, jealousy, harshness, greed, lack of compassion and the decline of traditional ethical values. Human beings become increasingly attached to worldly concerns, while qualities such as contentment, discrimination, self-control, charity and kindness gradually disappear. Tulsidas also points to the weakening of social responsibility and the decline of Varna - Ashrama Dharma, righteous conduct and mutual respect. People become preoccupied with maintaining the body and pursuing material interests, while criticism of others, deception and selfishness become widespread. However, the poet does not end with despair. The most important message of this Pad is deeply hopeful and spiritually uplifting. Tulsidas declares that although Kaliyuga is an age filled with many faults and weaknesses, it possesses one extraordinary virtue: spiritual liberation can be attained comparatively easily through devotion and remembrance of the Divine Name. In earlier ages, spiritual attainment required elaborate forms of worship, sacrifice, meditation and yogic discipline. But in Kaliyuga, Tulsidas teaches that the same supreme spiritual goal can be attained through sincere remembrance and chanting of Hari Naam, the Name of God. Thus, Uttarkand Pad 102 is not merely a criticism of social decline; it is also a message of hope, devotion, self-reflection and spiritual transformation. It reminds us that even in difficult times, the path of Bhakti, compassion, moral awareness and remembrance of God remains open to everyone. In this lecture, we will examine the meaning of the verses, important literary features, philosophical ideas, social observations and UGC NET examination points contained in this Pad. Let us now begin our detailed study of Sri Ramcharitmanas, Uttarkand, Pad 102 by Goswami Tulsidas.
छं०-
अबला कच भूषन भूरि छुधा। धनहीन दुखी ममता बहुधा ॥
सुख
चाहहिं मूढ़ न धर्म रता। मति थोरि कठोरि न कोमलता ॥
स्त्रियों
के बाल ही भूषण हैं (उनके शरीर पर कोई आभूषण नहीं रह गया) और उनको भूख बहुत लगती
है, (अर्थात् वे सदा अतृप्त
ही रहती हैं)। वे धनहीन और बहुत प्रकार की ममता होने के कारण दुखी रहती हैं। वे
मूर्ख सुख चाहती हैं, पर धर्म में उनका प्रेम नहीं है।
बुद्धि थोड़ी है और कठोर है; उनमें कोमलता नहीं है ॥ १॥
नर
पीड़ित रोग न भोग कहीं। अभिमान बिरोध अकारनहीं॥
लघु जीवन
संबतु पंच दसा। कलपांत न नास गुमानु असा ॥
मनुष्य
रोगों से पीड़ित हैं, भोग (सुख) कहीं नहीं है। बिना ही कारण अभिमान और विरोध करते हैं। दस-पाँच
वर्ष का थोड़ा-सा जीवन है, परन्तु घमंड ऐसा है मानो कल्पान्त
(प्रलय) होने पर भी उनका नाश नहीं होगा ॥ २ ॥
कलिकाल बिहाल
किए मनुजा। नहिं मानत क्वौ अनुजा तनुजा।।
नहिं तोष
बिचार न सीतलता। सब जाति कुजाति भए मगता ॥
कलिकाल ने
मनुष्य को बेहाल (अस्त-व्यस्त) कर डाला। कोई बहिन-बेटी का भी विचार नहीं करता।
[लोगों में] न सन्तोष है, न विवेक है और न शीतलता है। जाति, कुजाति सभी लोग भीख
माँगनेवाले हो गये ॥ ३ ॥
इरिषा
परुषाच्छर लोलुपता। भरि पूरि रही समता बिगता ॥
सब लोग
बियोग बिसोक हए। बरनाश्रम धर्म अचार गए ॥
ईर्ष्या
(डाह), कड़वे वचन और लालच भरपूर
हो रहे हैं, समता चली गयी। सब लोग वियोग और विशेष शोक से भरे
पड़े हैं। वर्णाश्रम-धर्म का आचरण नष्ट हो गये ॥ ४ ॥
दम दान
दया नहिं जानपनी। जड़ता परबंचनताति घनी ॥
तनु पोषक
नारि नरा सगरे। परनिंदक जे जग मो बगरे ॥
इन्द्रियों
का दमन, दान, दया और समझदारी किसी में नहीं रही। मूर्खता और दूसरों को ठगना, यह बहुत अधिक बढ़ गया। स्त्री-पुरुष सभी शरीर के ही पालन-पोषण में लगे
रहते हैं। जो परायी निन्दा करनेवाले हैं, जगत् में वे ही
फैले हैं ॥ ५ ॥
दो०-
सुनु ब्यालारि काल कलि मल अवगुन आगार।
गुनउ
बहुत कलिजुग कर बिनु प्रयास निस्तार ॥102(क)॥
हे सर्पो
के शत्रु गरुड़ जी! सुनिये, कलिकाल पाप और अवगुणों का घर है। किन्तु कलियुग में एक गुण भी बड़ा है कि
उसमें बिना ही परिश्रम भव बन्धन से छुटकारा मिल जाता है॥ १०२ (क) ॥
कृतजुग
त्रेताँ द्वापर पूजा मख अरु जोग।
जो गति होइ
सो कलि हरि नाम ते पावहिं लोग॥102(ख)॥
सत्य युग, त्रेता और द्वापर में जो गति पूजा, यज्ञ और योग से प्राप्त होती है, वही गति कलियुग में लोग केवल भगवान् के नाम से पा जाते हैं ॥
Comments