Devotion to Sri Ram is the water in which the fish of my mind lives, Sri Ramcharit Manas, Uttar kand, Pad 111, UGC NET Hindi, तब मुनीस रघुपति गुन गाथा। कहे कछुक सादर खगनाथा॥ ब्रह्मग्यान रत मुनि बिग्यानी। मोहि परम अधिकारी जानी॥ गोस्वामी तुलसीदास.
Devotion to Sri Ram is the water in which the fish of my mind lives,
Sri Ramcharit Manas, Uttar kand, Pad 111, UGC NET Hindi,
तब मुनीस रघुपति गुन गाथा। कहे कछुक सादर खगनाथा॥
ब्रह्मग्यान रत मुनि बिग्यानी। मोहि परम अधिकारी जानी॥
गोस्वामी तुलसीदास.
Prof. S. V. S. S. Narayana Raju.
Devotion to Ram is the water in which the fish of my
mind lives.
Sri Ramcharitmanas, Uttar Kand, Pad
111, Composed by Goswami Tulsidas, Presented and Explained by Prof. S. V. S. S.
Narayana Raju.
Namaste and Jai Shri Ram. I am Prof. S. V. S. S.
Narayana Raju. A warm welcome to “Prof S V S S Narayana Raju,YouTube channel” a
channel dedicated to language, literature, Indian knowledge traditions, and
spiritual wisdom.
In today’s episode, we turn to Pad 111 of the Uttar
Kand of Goswami Tulsidas’s Sri Ramcharit Manas. Here, Kakabhushundi recounts to
Garuda his encounter with Sage Lomasha. The sage instructs him in the nature of
Nirgun Brahmma, the unborn, formless, and indivisible reality. He uses the
image of water and its waves to explain the essential oneness of the individual
self and Brahmma.
Kakabhushundi listens, yet his heart longs to behold
Bhagavan Shri Ram. Bowing at the sage’s feet, he asks to be taught Saguna
Upasana, the worship of the Divine in a personal form. He expresses his longing
through a simple and moving image. “Devotion to Sri Ram is the water in which
the fish of my mind lives.” He asks the sage to show him a way to behold the
Lord of Ayodhya with his own eyes.
As their exchange grows heated, Kakabhushundi
acknowledges his own stubbornness and observes that even sandalwood can yield
fire when rubbed excessively. The sage’s anger leads him to ask a further
question. Does anger arise from a sense of separateness, and does that sense of
separateness arise from ignorance?
Let us now listen to Goswami Tulsidas’s verses and
reflect on what this encounter reveals about spiritual knowledge, devotion, and
the longing for Sri Ram’s darshan.
Jai Shri Ram. Jai Siya Ram.
तब मुनीस रघुपति गुन गाथा। कहे कछुक सादर खगनाथा॥
ब्रह्मग्यान रत मुनि बिग्यानी। मोहि परम अधिकारी जानी॥
तब हे पक्षिराज! मुनीश्वर ने
श्रीरघुनाथ जी के गुणों की कुछ कथाएँ आदर सहित कहीं। फिर वे ब्रह्मज्ञानपरायण
विज्ञानवान् मुनि मुझे परम अधिकारी जानकर -॥
लागे करन ब्रह्म उपदेसा। अज अद्वैत
अगुन हृदयेसा॥
अकल अनीह अनाम अरूपा। अनुभव गम्य
अखंड अनूपा॥
ब्रह्म का उपदेश करने लगे कि वह
अजन्मा है, अद्वैत है, निर्गुण है और हृदय का स्वामी अर्थात् अन्तर्यामी है। उसे कोई बुद्धि के
द्वारा माप नहीं सकता, वह इच्छारहित, नामरहित,
रूपरहित अनुभव से जानने योग्य, अखण्ड और उपमा रहित
है,॥
मन गोतीत अमल अबिनासी। निर्बिकार
निरवधि सुख रासी॥
सो तैं ताहि तोहि नहिं भेदा। बारि
बीचि इव गावहिं बेदा॥
वह मन और इन्द्रियों से परे, निर्मल, विनाशरहित,
निर्विकार, सीमारहित और सुख की राशि है। वेद
ऐसा गाते हैं कि वही तू है अर्थात् तत्त्वमसि, जल और जल की
लहर की भाँति उस में और तुझ में कोई भेद नहीं है ॥
बिबिधि भाँति मोहि मुनि समुझावा। निर्गुन मत मम हृदयँ न आवा॥
पुनि मैं कहेउँ नाइ पद सीसा। सगुन उपासन कहहु मुनीसा॥
मुनि ने मुझे अनेकों प्रकार से
समझाया, पर निर्गुण मत मेरे हृदय में नहीं बैठा। मैंने
फिर मुनि के चरणों में सिर नवाकर कहा- हे मुनीश्वर! मुझे सगुण ब्रह्म की उपासना
कहिये ॥
राम भगति जल मम मन मीना। किमि
बिलगाइ मुनीस प्रबीना॥
सोइ उपदेस कहहु करि दाया। निज
नयनन्हि देखौँ रघुराया॥
मेरा मन रामभक्ति रूपी जल में मछली
हो रहा है (उसी में रम रहा है)। हे चतुर मुनीश्वर! ऐसी दशा में वह उस से अलग कैसे
हो सकता है? आप दया करके मुझे वही उपदेश
अर्थात् उपाय कहिये जिससे मैं श्रीरघुनाथ जी को अपनी आँखों से देख सकूँ ॥
भरि लोचन बिलोकि अवधेसा। तब सुनिहउँ
निर्गुन उपदेसा॥
मुनि पुनि कहि हरिकथा अनूपा। खंडि
सगुन मत अगुन निरूपा॥
पहले नेत्र भरकर श्रीअयोध्यानाथ को
देखकर, तब निर्गुण का उपदेश सुनूँगा। मुनि ने फिर
अनुपम हरि कथा कहकर, सगुण मत का खण्डन करके निर्गुण का
निरूपण किया ॥
तब मैं निर्गुन मत कर दूरी। सगुन
निरूपउँ करि हठ भूरी॥
उत्तर प्रतिउत्तर मैं कीन्हा। मुनि
तन भए क्रोध के चीन्हा॥
तब मैं निर्गुण मत को हटाकर अर्थात्
काटकर बहुत हठ करके सगुण का निरूपण करने लगा। मैंने उत्तर-प्रत्युत्तर किया, इससे मुनि के शरीर में क्रोध के चिह्न
उत्पन्न हो गये ॥
सुनु प्रभु बहुत अवग्या किएँ। उपज
क्रोध ग्यानिन्ह के हिएँ॥
अति संघरषन जौं कर कोई। अनल प्रगट
चंदन ते होई॥
हे प्रभो! सुनिये, बहुत अपमान करने पर ज्ञानी के भी हृदय में
क्रोध उत्पन्न हो जाता है। यदि कोई चन्दन की लकड़ी को बहुत अधिक रगड़े, तो उससे भी अग्नि प्रकट हो जायगी॥
दो०- बारंबार सकोप मुनि करइ निरूपन
ग्यान।
मैं अपने मन बैठ तब करउँ बिबिधि
अनुमान॥111(क)॥
मुनि बार-बार क्रोध सहित ज्ञान का निरूपण करने लगे। तब मैं बैठा बैठा अपने मन में अनेकों प्रकार के अनुमान करने लगा॥
क्रोध कि द्वैतबुद्धि बिनु द्वैत कि बिनु अग्यान॥
मायाबस परिछिन्न जड़ जीव कि ईस
समान॥111(ख)॥
बिना द्वैतबुद्धि के क्रोध कैसा और बिना अज्ञान के क्या द्वैतबुद्धि हो सकती है? माया के वश रहनेवाला परिच्छिन्न जड़ जीव क्या ईश्वर के समान हो सकता है?॥
Comments