Sri Andal: Divine Love, Sweet Devotion, and the Spiritual Fragrance of the Tiruppāvai, दिव्य प्रीति, मधुर भक्ति और तिरुप्पावै की अध्यात्म-सुगंध – माता आंडाल, आचार्य एस वी एस एस नारायण राजू

 

Sri Andal: Divine Love, Sweet Devotion, and the Spiritual Fragrance of the Tiruppāvai, दिव्य प्रीति, मधुर भक्ति और तिरुप्पावै की अध्यात्म-सुगंध – माता आंडाल, 

आचार्य एस वी एस एस नारायण राजू.


Welcome to Prof. S. V. S. S. Narayana Raju YouTube Channel, dedicated to the study, interpretation, and appreciation of Hindi language, literature, Indian Knowledge Systems, and India's rich spiritual and cultural heritage.

Namaste and a warm welcome to our channel, where we explore the spiritual wisdom, devotional literature, and sacred traditions of India.

In today’s video, “Sri Andal: Divine Love, Sweet Devotion, and the Spiritual Fragrance of the Tiruppāvai,” we enter the sacred world of Sri Andal whose life and poetry express profound love for Lord Krishna and complete surrender to the Divine.

Revered as the only woman among the twelve Alvars, Andal holds a cherished place in the Tamil Vaishnava tradition. According to devotional tradition, Periyalvar discovered her as a little child in the sacred garden at Srivilliputhur and lovingly raised her as his daughter. Known also as Kodai, she grew up immersed in devotion, longing to belong wholly to the Lord.

Her celebrated Tiruppāvai is a garland of thirty Tamil hymns filled with prayer, friendship, and spiritual awakening. Speaking as a cowherd maiden, Andal calls her companions to rise at dawn and join her in seeking Krishna’s grace. These verses invite us to awaken our own hearts to devotion, service, and loving surrender.

Traditionally recited throughout the sacred Tamil month of Margazhi, the Tiruppāvai continues to bring generations of devotees together in worship. Its message reminds us that devotion flourishes through humility, shared prayer, and a heart offered freely to God.

Join us as we explore Sri Andal’s divine love and the timeless devotional beauty of her Tiruppāvai.

If you enjoy reflections on India’s spiritual and literary heritage, please subscribe to our channel and share this journey with others.

May Mother Andal’s devotion inspire our hearts, and may Lord Krishna’s grace illuminate our lives.

तमिलनाडु की पवित्र भूमि पर जन्मी श्री आंडाल भक्ति, माधुर्य और पूर्ण आत्म-समर्पण की दिव्य प्रतिमा हैं. उनका जीवन और साहित्य सदियों से भक्तों को ईश्वर–प्रेम के अद्वितीय मार्ग पर प्रेरित करता आया है. भारतीय भक्ति परंपरा में स्त्री भक्तों का स्थान अत्यंत विशिष्ट है. उत्तर भारत में राधा को श्रीकृष्ण की अनन्य प्रेम-भक्ति का शाश्वत स्वर माना गया है, तो राजस्थान और ब्रज की धरती पर मीराबाई की श्रीकृष्ण-निष्ठा जन-जन के हृदय में बसे हुए दीप के समान आज भी प्रज्वलित है. दक्षिण भारत में इसी भक्ति परंपरा का एक अद्वितीय, मधुर और काव्य-समृद्ध स्वर है श्री आंडाल, जिन्हें तमिल भाषा में कोदई के नाम से भी जाना जाता है.

माता आंडाल केवल भक्ति का नाम नहीं, बल्कि आत्म समर्पण और पूर्ण शरणागत प्रेम की मूर्ति हैं. वे बारह आलवारों में से एकमात्र महिला आलवार मानी जाती हैं और तमिलनाडु में उन्हें एक देवी, एक माँ, और श्रीकृष्ण-प्रेम की मूर्तिमान साक्षात छवि के रूप में पूजा जाता है.

माता आंडाल का जन्म श्रीविल्लीपुत्तूर में हुआ, जो आज भी विशाल गोपुरों से युक्त बड़ी श्रद्धा-परंपरा वाला वैष्णव तीर्थ है. कहते हैं कि पेरियालवार (विशिष्ट भक्ति कवि) मंदिर के उपवन में तुलसी तोड़ते समय एक बालिका को तुलसी की बेलों में पाया. वे उसे अपने घर ले आए. इस बालिका को ही बाद में आंडाल कहा गया – जिसका अर्थ है “वह जिसने भगवान को ही अपना सर्वस्व चुन लिया.” वे बचपन से ही श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप में रम गईं. उन्होंने स्वयं को श्रीकृष्ण की गोपी मान लिया. ठीक वैसे ही जैसे उत्तर भारत में राधा की भक्ति विकसित हुई.

तिरुप्पावै को भक्ति, माधुर्य और आत्म-समर्पण का अमृत माना जाता है. माता आंडाल की पहली महान कृति तिरुप्पावै है. 30 गीतों का अनुपम संग्रह. इन 30 गीतों में आंडाल स्वयं को आयरपाड़ी की गोपी मानती हैं. वे नित्य प्रातः सखी-सहचरी गोपियों को जगाती हैं.

प्रभात-संध्या, फूलों की सुगंध, यमुना की कल-कल, कदंब-वन सब इस कृति में चित्रित हैं. सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि- श्रीकृष्ण के चरण कमलों की अनन्य भक्ति. तिरुप्पावै केवल काव्य नहीं, यह उपासना की एक विधि है. तमिलनाडु में मार्गशीर्ष (मार्गळी) मास के पूरे महीने प्रत्येक दिन एक गीत का पाठ किया जाता है. इसे “पावै-नोंबू” कहा जाता है. तिरुप्पावै आज भी सभी वैष्णव मंदिरों में, घरों में और दक्षिण भारत के भक्ति-परंपरा केंद्रों में प्रतिदिन गाया जाता है.

तिरुप्पावै 30 गीतों का अमृत है. माता आंडाल की प्रथम कृति है तिरुप्पावै. मार्गशीर्ष मास के हर दिन एक गीत गाया जाता है. यह केवल गीत नहीं उपासना है, साधना है, प्रेम का अनुशासन है.

इन गीतों में प्रातःकाल की भक्ति-ध्वनि है, सखियों को जगाने की पुकार है,

गोपियों का सामूहिक संकल्प के साथ – साथ  श्रीकृष्ण के चरणों में पूर्ण समर्पण भी है. इसलिए आज भी तमिलनाडु में ही नहीं, पूरे विश्व में फैले वैष्णवों के घरों में तिरुप्पावै प्रतिदिन गाया जाता है.

माता आंडाल की दूसरी रचना नाच्चियार तिरुमोळी है. नाच्चियार तिरुमोळी  विरह, प्रेम और प्रणय की काव्य-व्यंजना है. 143 गीतों का विशाल संग्रह है.

यहाँ भाषा अधिक व्यक्तिगत, अंतरंग और विरह-शृंगार से भरी हुई है. यह कृति जयदेव के गीत गोविंद की तरह भावनाओं की लहरों में बहती हुई कविता है.

सबसे प्रसिद्ध अंश ‘वारानम आयिरम’. जिसमें माता आंडाल अपने “श्रीकृष्ण-विवाह” का स्वप्न चित्रित करती हैं. यह गीत इतना लोकप्रिय है कि इसे अनेक तमिल फिल्मों, नृत्य-नाट्यों और विवाह-संस्कारों में भी गाया जाता है.

माता आंडाल की अलंकार परंपरा : सौंदर्य और भक्ति का अद्वैत रूप

माता आंडाल का केश-बंध (कोदई कोंडै), माता आंडाल की केश सजावट, जिसे “कोदई कोण्डै” कहा जाता है, तमिलनाडु में आज भी विवाह और उत्सवों में अत्यंत लोकप्रिय है. यह शैली केरल के नंबूदरी परंपरा से भी साम्य रखती है.

माता आंडाल का तोता - श्रीविल्लीपुत्तूर के मंदिर में माता आंडाल की प्रतिमा के दाहिने हाथ पर एक तोता है. यह तोता प्रतिदिन नया बनाया जाता है, जिसमें

अनार के फूल (शरीर और चोंच के लिए) बांस की बारीक छड़ियाँ (आकार देने के लिए) केले के तने के पत्ते और नंदियावट्टा वृक्ष के कोमल पत्तों का उपयोग किया जाता है.
पावै-नोम्बु (मार्गशीर्ष व्रत) - मार्गशीर्ष के पूरे महीने में तिरुप्पावै का पाठ करने की परंपरा है.

माता आंडाल तिरुकल्याणम (दिव्य विवाह उत्सव) - पंगुनी महीने में मनाया जाने वाला श्रीकृष्ण-आंडाल विवाह महोत्सव. इन उत्सवों में लोक-नृत्य, संगीत, वेदपाठ, दिव्यप्रबंध पाठ आदि अत्यंत भक्तिमय वातावरण में संपन्न होते हैं.

माता आंडाल का संदेश : प्रेम ही परम साधना.

माता आंडाल कहती हैं कि- “प्रेम ही परम सत्य है और जो प्रेम श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित हो जाए, वही मोक्ष है.” उनकी भक्ति यह सिखाती है कि - भक्ति बाहरी नहीं, हृदय की गहराई से उत्पन्न होती है. ईश्वर को प्रेम दो, तर्क नहीं. विरह भी भक्ति है, मिलन भी भक्ति है. प्रेम की पूर्णता ही परमात्मा की प्राप्ति है. आंडाल का जीवन एक संन्यासी की तपस्या नहीं बल्कि एक प्रेमिका की पूर्ण समर्पण-यात्रा है.

उनकी भक्ति में राधा का माधुर्य है, मीरा की व्याकुलता है और दक्षिण भारतीय भक्ति का विशिष्ट दर्शन भी है.

माता आंडाल हमें सिखाती हैं कि- जब प्रेम ईश्वर बन जाए तब जीवन स्वयं एक तिरुप्पावै बन जाता है.

श्रीकृष्ण उनके स्वप्न, उनका श्वास, उनका जीवन-नाद है. माता आंडाल केवल इतिहास की एक भक्त नहीं, वे एक अनुभूति, एक जीवित परंपरा, एक सुगंध,  हैं. जो आज भी दक्षिण के मंदिरों की सुबह में तुलसी की पत्तियों के साथ उठती है.

जय श्री आंडाल. गोविन्दा. गोविन्दा.

आंडाल तिरवडिगलै शरणं. जय श्रीमन्नारायण.

 


Comments

Popular posts from this blog

हिंदी साहित्य में किन्नर विमर्श : पहचान, संघर्ष और सांस्कृतिक संदर्भ

कोमल गांधार में चित्रित “गांधारी” के विभिन्न आयाम

“कबीर के दृष्टिकोण में गुरु”