कवि कालिदास की प्रतिभा की पूजारिन मल्लिका
yogyatha International Research Jo urnal ISSN : 2348-4225 July - September 2015 कवि कालिदास की प्रतिभा की पूजारिन मल्लिका प्रो.एस.वी.एस.एस.नारायण राजू मोहन राकेश का प्रथम नाटक “ आषाढ़ का एक दिन ” संस्कृत के काव्यकार कालिदास के जीवन के अनुमानाश्रित तथ्यों को लेकर एक आधुनिक रचनाकार के व्यवस्था के साथ संघर्ष को प्रस्तुत करने के उद्देश्य को लेकर रचा गया है. कालिदास की प्रेयसी मल्लिका इस नाटक की कथा की धुरी है. जिसके चारों ओर कथा का बुनावट किया गया है. मल्लिका इसका केंद्रीय चरित्र है. कवि कालिदास की प्रतिभा की पूजारिन के रूप में तथा उसके काव्योत्कर्ष के लिए स्वयं के जीवन को समर्पित करनेवाली त्यागमयी नारी के रूप में तथा स्वच्छंद प्रवृत्ति के कारण भावना के संसार में जीनेवाली अल्हड युवती के रूप में मल्लिका का चित्रण किया गया है. मल्लिका का अनुपम त्यागमयी, निश्चल हृदया, एवं स्वाभिमानिनी नारी है. कवि-प्रिया मल्लिका प्रणय के प्रति पूर्ण समर्पण भावना रखनेवाली भावनामयी नारी है. ऐसे क्षणों को वह महत...